भ्रष्टाचारियों की जमात है   विपक्षी गठबंधन : अजीत कुमार

भ्रष्टाचारियों की जमात है विपक्षी गठबंधन : अजीत कुमार

 मुजफ्फरपुर /बदलाव प्रतिनिधि। 
 इस देश के विपक्ष के पास न तो कोई नीति है और न ही इनकी नियत साफ है। इनका एकमात्र उद्देश्य है प्रधानमंत्री का कुर्सी  कब्जा कर भ्रष्टाचार में आकंठ डुबे भ्रष्टाचारियों  को बचाना। मुद्दा विहीन विपक्ष के इस मंसूबे को देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है, ये कभी सफल नहीं होगे।  बल्कि 2024 के चुनाव में इनका सफाया हो जाएगा, वहीं  अपार बहुमत  के साथ तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे।
         उक्त बातें मंगलवार को मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर जयपाल में भाजपा द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि इस देश के विपक्ष के पास आम लोगों के हित में कोई एजेंडा नहीं है। विपक्षी नेता केवल देश के सत्ता पर काबिज होने के लिए अनर्गल प्रलाप कर समाज में द्वेष एवं भ्रम फैलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं।वही दूसरी ओर मोदी सरकार गांव समाज का सर्वांगीण विकास हो इसके  लिए जीतोड़ प्रयास कर रही है। श्री कुमार ने जन संवाद में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता समर्थक व बुद्धिजीवियों से केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को मिले इसके लिए विशेष रूप से अभियान चलाने का अपील किया।
       जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के द्वारा गरहां थाना पर पिछले दिन हुए उपद्रव में कुशवाहा समाज के निर्दोष लोगों  को लक्ष्य कर राजनीति के तहत फंसाए जाने का सवाल उठाया। आम लोगों के सवाल पर श्री कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार आज हर मोर्चे पर विफल हो गई है। सरकार के नियंत्रण में न तो अधिकारी हैं, और न ही अपराधी , तभी तो समाज के गरीब निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है । वहीं अपराधी खुलेआम अपराध कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। श्री कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप चिंता न करें, इस मामले में हम लड़कर सभी निर्दोष लोगों को न्याय दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि यदी आवश्यकता परी तो इस मामले को लेकर मैं डीजीपी से मिलकर  सभी को न्याय दिलाऊंगा। 
           इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मीनापुर से एनडीए का प्रत्याशी रहे अजय कुशवाहा ने कहा कि हम इस पुलिसया जुल्म के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा की भाजपा लोगों के मान सम्मान की रक्षा के लिए  तरह प्रतिबद्ध है। हम लड़ाई का आगाज आगामी 27 अक्टूबर को मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर करेंगे। 
      इस अवसर पर जनसंवाद कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ता अंकेश ओझा, मुरारी कुमार चौधरी, केदार सहनी (पूर्व मुखिया) सुजीत प्रकाश, वीरेंद्र सिंह ,राजीव कुमार ,राजा कुमार, रामदयाल शाह, लाल बहादुर सिंह ,मुनीलाल सिंह, अनिल सिंह, बृजमोहन सिंह, शिव कुमार सिंह, राज किशोर सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,वासुदेव सिंह ,सुखदेव सिंह राम अवतार सिंह, प्रीतम पांडे आदि लोगों ने संबोधित किया।