जजुआर गोलीकांड का नामजद हथियार के साथ गिरफ्तार

जजुआर गोलीकांड का नामजद हथियार के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर/बदलाव प्रतिनिधि।

जजुआर ओपी क्षेत्र में दो दिनों पूर्व गोलीबारी कांड के नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।इस गोलीकांड में पति ,पत्नी समेत उनके दो पुत्र घायल हो गये थे। यह जानकारी
एडिशनल एसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने एक प्रेस वार्ता में दी है। उन्होंने बताया कि बीते 26 अक्टूबर की रात गोली लगने से चार लोग घायल हो गये थे।इस मामले मे अभिषेक समेत पांच को नाम जद और तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इन लोगों ने हेम ठाकुर के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें गृह स्वामी के साथ उसकी पत्नी और दो बेटे गोली लगने से घायल हो गए थे।

इस मामले में पुलिस ने 295/ 23 मामला दर्ज किया। उसके बाद वरीय पुलिस कप्तान राकेश कुमार द्वारा गठित टीम ने नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया वह जजुआर गांव निवासी अमरेंद्र कुमार राउत का पुत्र बताया गया है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल 3 जीवित गोली और मोबाइल बरामद की हैं।अभिषेक का आपराधिक इतिहास रहा है। पिछले साल कटरा थाने में उसके खिलाफ मद्य निषेध मामले में दो मामले दर्ज कराये जा चुके हैं। इस मामले में धर्मेंद्र कुमार पिता सत्यनारायण झा, हर्ष ठाकुर पिता पुनर ठाकुर, अभिषेक कुमार, प्रशांत झा, पिता धर्मेंद्र झा, अजीत कुमार नामजद
समेत दो तीन अज्ञात को भी आरोपित किया गया था।
बताया जाता है कि गांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभियुक्तों का हेम ठाकुर से विवाद हुआ था। इस बात को लेकर ही अभियुक्त द्वारा उसके घर में घुसकर देर रात फायरिंग की गई थी। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।