RIP कलाम सर- RETURN IF POSSIBLE

KALAMकिसी दिवंगत आत्माके लिए RIP कहा जाता है, इसका अर्थ होताहै-Rest in peace. भावुक हिंदुस्तान कलाम के लिए RIP कह रहा है, लेकिन इसके मायने हैं -Return if possible. आज सारा हिन्दुस्तान एक सच्चे इंसान के लिए रो रहा है ! (ये चंद लाइनें ऐसे ही किसी भावुक मन के उदगार हैं, लेखक का नाम पता नहीं, हम ये भावना साझा कर रहे हैं। )

आधुनिक भारत के भगवान चले गए।
इस देश के असली स्वाभिमान चले गए।।

धर्म को अकेला छोड़ विज्ञान चले गए।
एक साथ गीता और कुरान चले गए।।

मानवता के एकल प्रतिष्ठान चले गए।
धर्मनिरपेक्षता के मूल संविधान चले गए।।

इस सदी के श्रेष्ठ ऋषि महान चले गए।
कलयुग के इकलौते इंसान चले गए।।

ज्ञान राशि के अमित निधान चले गए।।
सबके प्यारे अब्दुल कलाम चले गए।।