दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल का हाल-ए-बयां

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल का हाल-ए-बयां

विनोद कापड़ी

safdarjung-1एक बिस्तर पर चार-चार मरीज़।
ICU के गलियारे में सॉंसो की आख़िरी आस।
अस्पताल के ठीक अंदर मरीज़ के साथ CT Scan का इंतज़ार करती मोटरसाइकिल।
मोबाइल फोन पर फिल्म के आनंद में डूबे वॉर्ड ब्वॉय और गार्ड।
अस्पताल में मरीज़ के रिश्तेदारों का साथ निभाते कुछ वफ़ादार कुत्ते।
ये तेजी से आगे बढ़ते हुए मोदीजी वाले देश भारत और उसकी राजधानी को सबसे सुंदर शहर बनाने वाले केजरीवाल जी की दिल्ली की चंद तस्वीरे हैं।
safdarjung-2अस्पताल का नाम कुछ भी हो सकता है पर तथ्य पर बात करनी है तो अस्पताल का नाम सफ़दरजंग अस्पताल है।
ये तस्वीरें आपको विचलित करेंगी।
ये तस्वीरें आपको झकझोर भी सकती हैं।
ये तस्वीरें आपके इंसान होने के वजूद को बार-बार ललकारेंगीं।
ये तस्वीरें आपको शर्मिंदा करेंगी
safdarjung-4और संभव है कि ये तस्वीरें आपके माध्यम से वायरल भी हो जाएँ पर सच यही है कि कुछ भी बदलने वाला नहीं है।
हाशिए पर 70 साल से खड़ा आम हिंदुस्तानी 170 साल बाद भी कुत्तों के साथ ही सोता मिलेगा।ये बात अलग है कि वो देखने के लिए तब तक हम बचेंगे नहीं पर बदलेगा कुछ भी नहीं !


VINOD AKPDI

विनोद कापड़ी/ मीडिया जगत की जानी मानी  हस्ती, स्टार न्यूज़ (एबीपी), इंडिया टीवी जैसे बड़े चैनलों में संपादकीय जिम्मेदारी संभाली। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्मकार, इन दिनों  बॉलीवुड में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। इन सबसे इतर बेहद जिंदादिल इंसान, जिनकी जिंदादिली देख आप हर पल दंग हो सकते हैं।